Loading...
अभी-अभी:

Happy Birthday Deepika Padukone: YRF ने इस तरह खास बनाया दीपिका का बर्थडे, 'पठान' एक्ट्रेस का नया पोस्टर हुआ आउट

image

Jan 5, 2023

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के जन्मदिन को अतिरिक्त विशेष बनाने के लिए, यश राज फिल्म्स ने 'पठान' अभिनेत्री का एक नया रूप साझा किया है। इस पोस्टर को देखकर एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं।

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका इन दिनों 'पठान' को लेकर लगातार मीडिया की खबरों में हैं। अब उनकी फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में एक्ट्रेस के बर्थडे को और खास बनाने के लिए यश राज फिल्म्स ने 'पठान' से दीपिका का नया लुक शेयर किया है। इस पोस्टर को देखकर एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं। इतना ही नहीं इस पोस्टर के साथ ही फिल्म में उनके को-स्टार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक लिए नजर आ रही हैं। पोस्टर को यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'वो सब कुछ कर सकता है! अपने जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण का पठान के रूप में उग्र, एक्शन अवतार! आपको हमारी ओर से शुभकामनाएं।।।। पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यशराज फिल्म्स के साथ, शाहरुख खान ने भी दीपिका को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए एक पोस्टर साझा किया। पोस्टर शेयर करने के साथ ही शाहरुख ने एक नोट भी लिखा। किंग खान ने लिखा, 'मेरी डियर दीपिका पादुकोण, आप कैसे हर अवतार में स्क्रीन को मैनेज करती हैं! मुझे आप पर हमेशा गर्व है और हमेशा कामना करता हूं कि आप नई ऊंचाइयां छुएं।।। जन्मदिन मुबारक हो।।। ढेर सारा प्यार।'

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी महीने 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से देश में विवाद और विरोध का दौर जारी है। 'पठान' के पहले गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी की काफी आलोचना हुई है। हालांकि शाहरुख खान पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें इन चीजों से कोई दिक्कत नहीं है।