Feb 27, 2018
अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते रहे हैं। बता दें कि कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें साथ फिल्म करने का ऑफर भी दिया है। और अगर यह फिल्म बनती है तो करीब 8 साल बाद अभिषेक ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शक देख पाएंगे।
ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों फिल्म के लिए मान गए हैं। फिल्म पुलिस पर आधारित होगी। हालांकि इसमें ऐशवर्या ने कुछ बदलाव करने की बात कही है और बदलावों के होते ही दोनों फिल्म साइन कर देंगे। इसका जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होगा।
फिल्म शैलेश आर सिंह बनाने वाले हैं। इसके लिए निर्देशक की तलाश भी हो रही है। रियल लाइफ कपल अब रील लाइफ कपल भी बनेंगे। फिल्म उत्तर प्रदेश के दो पुलिस वालों पर आधारित होगी। इसमें वे दोनों शादीशुदा होंगे और यह फिल्म काफी भावुक होगी। शैलेश इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। यदि यह फिल्म बनी तो अभिषेक और ऐश्वर्या आठ वर्ष बाद बड़े परदे पर एक साथ नजर आएंगे।