Loading...
अभी-अभी:

अवतार, एवेंजर्स और स्टार वॉर्स की रिलीज़ डेट बदली, फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इन फिल्मों का इंतज़ार

image

Jun 15, 2023

अवतार, एवेंजर्स और स्टार वॉर्स की रिलीज़ डेट बदली, फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इन फिल्मों का इंतज़ार

लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी 'अवतार', 'स्टार वार्स' और 'एवेंजर्स' के अगले भाग की रिलीज डेट बदल दी गई है। नए प्लान के मुताबिक, अवतार 3 19 दिसंबर 2025 को, अवतार 4 21 दिसंबर 2029 को, अवतार 5 19 दिसंबर 2031 को रिलीज होगा। जेम्स कैमरन की 'अवतार' का पहला भाग 2009 में रिलीज़ हुआ था। 13 साल बाद दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। 'अवतार 2' दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

फिल्म निर्माताओं के मुताबिक उन्होंने फिल्म की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो, इसके लिए रिलीज डेट में बदलाव किया है।

2009 में मूल ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिलीज के 22 साल बाद 5वीं फ्रेंचाइजी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, 'एवेंजर्स, कांग डायनेस्टी' अब मई-2025 की जगह एक साल बाद रिलीज होगी। नई स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी को दिसंबर-2025 की जगह दिसंबर-2026 में रिलीज करने का फैसला किया गया है. इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म 2026 में आई 'स्टार वार्स, द राइज ऑफ स्काईवॉकर' थी।