Oct 11, 2020
बॉलीवुड में शंहशाह के नाम से मशहूर होने वाले अमिताभ बच्चन अब 78 साल के हो चुके हैं। बीते कल यानी 11 अक्टूबर को उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया है। वैसे आप जानते ही होंगे इस बार कोरोना काल के चलते उन्होंने अपने फैंस को उनकी बधाईयों और प्यार के लिए धन्यवाद कहने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। भले ही अमिताभ बच्चन ने अपना जन्मदिन धूमधाम से ना मनाया हो लेकिन उनके फैंस ने उनका जन्मदिन धूम धाम के साथ मनाया।
https://twitter.com/SrBachchan/status/1315021982757339136
इसी बीच कोलकाता में स्थित अमिताभ बच्चन के मंदिर में भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। यहाँ कोरोना प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते हुए जन्मदिन को बहुत बेहतरीन तरीके से मनाया गया। यहाँ हर साल हवन, पूजन के बाद बिग बी का केक काटा जाता था लेकिन, इस बार कुछ अलग हुआ। इस बार यहाँ अमिताभ बच्चन चालीसा का पाठ किया गया, उसके बाद आरती की गई। उसके बाद एक हजार मास्क, सेनेटाइजर और राशन बांटा गया।








