Jun 17, 2023
मुँह ढ़ककर रांची हाईकोर्ट पहुंची गदर की एक्ट्रेस अमीषा पटेल
गदर-2 को लेकर सुर्खियों में छाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 21 जून को दोबारा पेश होने का आदेश दिया था. अमीषा के खिलाफ कोर्ट वारंट जारी हुआ था। यह मामला साल 2017 का है। जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अमीषा पटेल की मुलाकात अजय कुमार सिंह से हुई। और उन्हें फिल्मों में ब्लॉक मनी के ऑफर मिले।।
आरोपों के मुताबिक अजय कुमार सिंह ने फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल को ढाई करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरनेशनल के मालिक हैं। फिल्म नहीं बनने पर अजय कुमार ने पैसे वापस पाने के लिए नेतली कोर्ट में परिवाद दायर किया. शिकायत में कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने फिल्म नहीं बनाने के लिए अमीषा से पैसे वापस मांगे। जिसमें उन्हें एक्ट्रेस की तरफ से चेक दिया गया था। लेकिन वह चेक बाउंस हो गया।
अमीषा पटेल ने शनिवार को सिविल कोर्ट में सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जहां उन्हें 10 हजार की दो जमानत पर जमानत मिल गई। अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया था। लेकिन तब एक्ट्रेस नजर नहीं आईं। उसके बाद कोर्ट ने वारंट की घोषणा की। रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार ने रांची सीजेएम कोर्ट में अमीषा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.