Loading...
अभी-अभी:

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

image

Jun 28, 2017

धार : बदनावर के कानवन थाने के ग्राम बड़ीछो के किसान ने अपने खेत पर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुट गई हैं। किसान मदनलाल मेईड़ा पर करीब 4 लाख से अधिक का कर्ज था। मृतक के बेटे मनोज ने बताया कि उसके पिता पर बैंक समेत कई लोगों का काफी दिनों से कर्ज था। कर्ज के लिए रोज तकादा किया जाता था। जिससे कई दिनों से काफी परेशान थे। उन्होंने खेत में जाकर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। किसान की आतमहत्या करने की खबर पूरे गांव में फैल गयी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचने लगे। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी हैं।