Loading...

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान में मंदसौर जिला चिकित्सालय प्रथम

image

Jul 7, 2017

मंदसौर : जिला चिकित्सालय को प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान में प्रथम पुरस्कार मिला हैं। जिसे 8 जुलाई को इंदौर में जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ महेश मालवीय सीएम शिवराज सिंह चौहान से प्राप्त करेगें। सीएमएचओ का कहना हैं कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया हैं। जिसके लिये उन्होंने जिला चिकित्सालय की समस्त टीम का धन्यवाद किया हैं।

क्या हैं अभियान के मापदंड

इस अभियान के अन्तर्गत यह देखना होता हैं कि गर्भावस्था के दौरान ऐसी कोई महिला तो नही जिस पर मृत्यु का खतरा हो। अगर ऐसी कोई महिला रहती हैं, तो उसकी हाई रिस्क को देखते हुये महिला को सुचारु उपचार दिया जाता हैं। यह सुनिश्चित किया जाता हैं कि मां व बच्चे को जान का खतरा तो नही। मंदसौर जिले में ऐसी करीब 19 हजार महिलाओ का परीक्षण किया गया था। जिनमें से ग्यारह सौ से अधिक हाई रिस्क महिलाओ का सुचारू उपचार किया गया हैं। जिले को इतनी बड़ी उपलब्धि मिलना भी बहुत बड़ी बात हैं। एक समय था जब इस जिला चिकित्सालय के हालात काफी खराब थे, लेकिन अभी के हालातों में चिकित्सालय केंद्र व राज्य सरकार से कई तरह के पुरस्कार प्राप्त कर चुका हैं। गर्भवती महिलाओं के लिये जिला चिकित्सालय में सुनिश्चित उपकरण व व्यवस्था हैं। साथ ही नवजात शिशुओं की देख-रेख के लिये अलग से समस्त सुविधाओं से लैस वार्ड भी बनाया गया हैं। फिलहाल सीएमएचओ महेश मालवीय अवार्ड की बात सुन काफी खुश हैं।