Loading...
अभी-अभी:

फरियादी को पीटने पर एसपी ने 4 पुलिसकर्मी को किया लाइन अटैच

image

Jul 22, 2017

ग्वालियर : हजीरा चौराहे पर हुए झगड़े में चाय फेंकने से जले सौरभ अग्रवाल को पुलिस से मदद मांगना महंगा पड़ गया। घायल को एएसआई सहित 4 जवानों ने पहले चौराहे पर फिर थाने ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। यह बात एसपी तक पहुंचने के बाद ग्वालियर थाने में पदस्थ एएसआई सहित चार जवानों को लाइन हाजिर कर दिया हैं। इनमें 2 सिपाही हजीरा थाने के हैं।

दरअसल गोसपुरा में रहने वाला सौरभ अग्रवाल हजीरा चौराहे पर स्थित मिल्की चाय के होटल पर चाय पीने के लिए गया था। वहां उसका होटल मालिक कमल कोरी से विवाद हो गया। कमल ने युवक की पीठ पर खौलती चाय फेंक दी। इससे वह झुलस गया। झुलसी हालत में युवक चाय वाले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा। सौरभ ने बताया कि मिल्की चाय वाले की शिकायत करने पर उसे पहले हजीरा थाने में पदस्थ सिपाही बेताल सिंह यादव व भरत ने पीटा। फिर उसे ग्वालियर थाने भेज दिया गया। वहां एएसआई राधेश्याम शिवहरे व चंद्रवीर ने उसकी पिटाई की।

जिसके बाद एसपी ने फरियादी के साथ मारपीट की शिकायत मिलने पर एएसआई राधेश्याम शिवहरे, सिपाही चंद्रवीर सिंह, बेताल सिंह यादव व भरत को लाइन हाजिर कर दिया हैं।