Loading...
अभी-अभी:

युवकों पर जानलेवा हमला, महिला साथ छेड़छाड़ का कर रहे थे विरोध

image

Jul 5, 2017

इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित साकार रेसीडेंसी लोटस शोरूम के पास कुछ बदमाश महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला की आवाज सुन कर वहां से गुजर रहे दो युवकों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने धारदार हथियारों से युवकों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित साकार रेसीडेंसी लोटस शोरूम के पास बुधवार रात को ऑटो मोबाइल शॉप बंद कर आलोक अपने साथी सुभाष के साथ घर जा रहा था। तभी कुछ बदमाश महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला की आवाज सुनकर जब आलोक ने बदमाशों का विरोध किया, तो 10 से 15 बदमाशों ने धारदार हथियार से आलोक और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें अलोक और उसके साथी सुभाष के सर में गंभीर चोट आई हैं। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। दोंनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी हैं।