Jul 5, 2017
ग्वालियर : राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया हैं। सागरताल रोड से लगी पहाड़ियों के पास लगभग आधा दर्जन मोरों की मौत हुई हैं। जबकि एक मोर घायल हालत में मिला। ग्वालियर के सागरताल रोड़ से लगे जगनापुरा और सुसेरा के पास बुधवार को बड़ी तादाद में मोरों के शव मिले। यहां रहने वाले दरगाह के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुजारी ने बताया कि इलाके में शिकारी आते हैं। करीब चार से पांच शिकारियों ने जहर खिलाया था। जिसे खाने से मोर बेहोश हो गये, इनमें कई मोरों ने दम तोड़ दिया हैं।
पुजारी के मुताबिक करीब दस से 12 मोरों की मौत हुई चुकी हैं, वहीं कुछ मोर बेहोशी की हालत में मिले हैं। जिनको पानी पिलाया जा रहा हैं। खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने 7 मोरों के शव बरामद किये हैं। मौत की जांच के लिये पीएम कराया जा रहा हैं। इस मौसम में शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। जो मोर का शिकार करते हैं। बारिश के मौसम में मोर के पंख बड़े हो जाते हैं। जिसके लिये इनका शिकार किया जाता हैं। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं और कई बार शिकारी पकड़े जा चुके हैं। लेकिन मोर के शिकार करने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा हैं।