Jul 8, 2017
इंदौर : मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने ड्राय फूड व्यापारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया हैं, वही पुलिस ने हत्याकाण्ड के फरार मुख्य आरोपी चेतन नाथ को एक महिने बाद पकड़ ली हैं। जिस पर डीआईजी ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। व्यापारी अतुल काकानी जून में अपने एक मित्र के साथ सिरपुर तालाब पर मॉर्निंग वॉक करने गये थे। लेकिन इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी को गंभीर चोटे आयी। हमले के साथ बदमाशों ने व्यापारी की दो किलो वजनी सोने की चेन भी लेकर फरार हो गये थे। इस पूरी वारदात को अंजाम देकर चारो आरोपी अलग-अलग जगहों पर फरार हो गये थे। जिनमें से तीन आरोपियों को तो पुलिस ने पकड़ लिया था। लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी चेतन नाथ हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। डीआईजी ने चेतन नाथ पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। लेकिन आरोपी इतना शातिर था की पुलिस के आने से पहले ही वह उस जगह से फरार हो जाता था। आखिरकार चेतन नाथ को पुलिस ने अहीरखेड़ी से पकड़ लिया। चेतन नाथ के पास से एक देशी पिस्टल ,चाकू और व्यापारी की लूटी हुई चेन बरामद कर ली हैं। चेतन नाथ की मां को भी इस पूरे हत्याकरण का आरोपी बनाया गया हैं। चेतन पर कई और भी अपराध दर्ज हैं, जिसकी जांच की जा रही हैं। चेतन इतना शातिर था की उसने थानों पर पदस्थ कुछ अधिकारियों को भी हत्या की धमकी दे दी थी। जिसके बाद पुलिस सख्त हुई और आरोपी को दबिश देकर पकड़ लिया।