Jul 2, 2017
जबलपुर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर के पौधा रोपण कार्यक्रम में पहुंचे। जीवन दायनी मां नर्मदा को बचाने पूरे मध्य प्रदेश में पौधा रोपण कार्यक्रम आज चलाया गया। जिसमें 06 करोड़ पौधे पूरे मध्य प्रदेश में लगाये जा रहे हैं। 30 हजार पौधे भेडाघाट के लम्हेटा घाट पर लगाने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। ग्रामीणों ने नाच गाकर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मां नर्मदा की पूजा की। उसके बाद अपने नाम का एक पौधा रोप कर भरे मंच से आमजनों को संबोधित किया। नर्मदा किनारे पेड़ लगाने के फायदे बताये। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में जो पेड़ लगाये जा रहे हैं, उनकी देखभाल के लिए पौध रक्षको की नियुक्ति की जायेगी, जो इन नए पौधो की देखभाल करेगें।