Sep 22, 2020
बैतूल में बीमा राशि के नाम पर किसानों के साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। बता दें कि, किसानों के खाते में फसल बीमा राशि के नाम पर 50 या 100 रूपये और इससे भी कम राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं कम राशि खाते में आने से नाराज किसानों ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है और खाते में आई राशि को वापस सरकार को लौटाने की बात कही है।







