Loading...
अभी-अभी:

MP के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी की आज 101वी जयंती

image

Oct 19, 2021

खुशबू यादव : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सहित अन्य पदों पर रहे स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी की आज 101वी जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने पीसी सेठी अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान कांग्रेस सहित जैन समाज के कई अनुयायी मौजूद रहे।

स्व. प्रकाश चंद्र सेठी की आज 101वीं जयंती
स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी की 101वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा पीसी सेठी अस्पताल में पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। 

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे प्रकाश चंद्र सेठी
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी मध्य प्रदेश सहित देश की राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और उन्होंने प्रदेश हित में कई ऐसे जन हितकारी कार्य किए हैं जो आज भी लोगों को लाभ दे रहे हैं।

जैन समाज के लोगों ने किया याद
जैन समाज से भी ताल्लुक रखने के चलते जैन समाज के अनुयायी भी पीसी सेठी अस्पताल पहुंचे, जहां श्रद्धा और आस्था के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।