Oct 5, 2016
भोपाल। ‘‘नमामि देवी नर्मदे‘‘ नर्मदा सेवा यात्रा 2016 का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 11 नवम्बर को किया जाएगा। ‘‘नमामि देवी नर्मदे‘‘ नर्मदा यात्रा 11 नवम्बर 2016 से 08 मार्च 2017 तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा में शामिल होंने के लिए ऑनलाईन निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन एवं यात्रा की जिलेवार स्थान एवं तिथियों सहित यात्रा की विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.namamidevinarmade.gov.in पर उपलब्ध है।
इस यात्रा में इच्छुक व्यक्ति स्वेच्छानुसार दिनांक में पंजीयन कराकर शामिल हो सकते हैं। ‘‘नमामि देवी नर्मदे‘‘ नर्मदा यात्रा 2016 के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद राजीव गांधी भवन श्यामला हिल्स भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में प्रातः 09 बजे से शाम 06 बजे तक दूरभाष नम्बर 0755-4911103 एवं मोबाईल नम्बर 9425303276, 9425301059 तथा 9425301076 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
‘‘नमामि देवी नर्मदे‘‘ नर्मदा सेवा यात्रा 2016 अभियान के अंतर्गत एक कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा तथा इस कोर ग्रुप में अधिकतम 50 सदस्य होंगे। कोर ग्रुप के सदस्य यात्रा में दो दिन एवं दो रात्रि रूक सकेंगे। तीसरे दिन कोर ग्रुप में संबंधित जिले, विभाग या जिला अधिकारी को छोड़कर नवीन सदस्य होंगे। जिला बदलने पर भी यह कोर ग्रुप दो दिन पूर्ण करेगा। कोर ग्रुप में विषय विशेषज्ञ, शासन के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, स्थानीय स्तर पर निवासरत विभिन्न धर्मो के संत, धर्म गुरू, सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि सम्मिलित होंगे। कोर ग्रुप के नेतृत्व में यात्रा जिस गांव, कस्बा, नगर से गुजरेगी वहां के स्थानीय निवासी वेबसाईट पर बिना पूर्व पंजीयन के यात्रा में सम्मिलित हो सकेंगे।








