Loading...
अभी-अभी:

सिंहस्थ-2028 के लिए 5 हजार होमगार्ड भर्ती की घोषणा: सीएम मोहन यादव ने स्थापना दिवस पर युवाओं को दी बड़ी सौगात

image

Dec 6, 2025

सिंहस्थ-2028 के लिए 5 हजार होमगार्ड भर्ती की घोषणा: सीएम मोहन यादव ने स्थापना दिवस पर युवाओं को दी बड़ी सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! आगामी महाकुंभ सिंहस्थ-2028 को देखते हुए राज्य सरकार 5 हजार नए होमगार्ड जवानों की भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में यह बड़ी घोषणा की। भोपाल के होमगार्ड ग्राउंड में परेड की सलामी लेने के बाद सीएम ने कई कल्याणकारी ऐलान किए।

युवाओं के लिए 5000 नई नौकरियां

सीएम ने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल की जरूरत होगी। इसलिए 5 हजार होमगार्ड जवानों की नई भर्ती जल्द शुरू की जाएगी। यह भर्ती पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए खुली होगी।

बैगा-सहरिया-भारिया बटालियन बनेगी, अनुकंपा राशि बढ़ी

मुख्यमंत्री ने तीन जनजातीय बटालियनों – बैगा, सहरिया और भारिया – के गठन की घोषणा की। साथ ही होमगार्ड जवानों के लिए “अदम्य साहस पुरस्कार” शुरू किया गया। हर साल 10 टीमों को 51-51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। अनुकंपा अनुदान राशि भी बढ़ाई जाएगी।

होमगार्ड जवानों के लिए बड़े तोहफे

दो महीने का सेवा बाध्यकाल हमेशा के लिए खत्म

हर जिले के देवालयों में होमगार्ड जवानों को सम्मानजनक प्रार्थना का अधिकार

स्थायी आवास की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास

बाढ़ और आपदा में बेहतरीन भूमिका के लिए सीएम ने सराहा

सीएम ने कहा, “होमगार्ड न पुलिस से कम हैं, न अलग हैं। पिछले साल इन्होंने 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई।”

Report By:
Monika