Loading...
अभी-अभी:

बाल सुधार गृह से फरार तीन बाल आरोपी गिरफ्तार

image

Oct 3, 2016

इंदौर। पुलिस ने बाल सुधार गृह से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो बाल कैदी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। तीनो बाल कैदियों को अलग-अलग अपराध मे गिरफ्तार करने के बाद बाल सुधार गृह में रखा था। दरअसल शुक्रवार रात तीनों बाल कैदियो ने बाल सुधार गृह के गार्ड पर पत्थरों से हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे तीनों बाल कैदी फरार होने मे कामयाब हो गए थे। बाल सुधार गृह से भागने के बाद से ही पुलिस तीनो की तलाश कर रही थी। रविवार रात एक बाल कैदी को घेराबंदी कर उनकों घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक दो फरार बाल कैदियो पर हत्या औऱ लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। रहाल पुलिस फरार दोनो बाल कैदियो की तलाश मे जुटी है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी परदेशी पुरा स्थित बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी भाग चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में अबतक कोई सुधार नही किया गया है।