Mar 4, 2022
जबलपुर | लीज नवीनीकरण के कार्य में शासन को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले नगर निगम के पूर्व आयुक्त समेत सात लोगों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इकाई) जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर की गई है।