Loading...
अभी-अभी:

MP: कांग्रेस की शिकायत के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला 

image

Jun 7, 2023

मंत्री भूपेंद्र सिंह की आय से अधिक सम्पति के मामले पर अब लोकायुक्त ने शिकायत दर्ज कर ली है।  अब इस मामले की जांच शुरू की जाएगी।  

कांग्रेस सुचना प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक पुनीत टंडन ने अप्रैल में लोकायुक्त संगठन को दस्तावेज़ सौपकर जांच की मांग की थी। बताया गया है की शिकायत पर संगठन ने पंजी क्रमांक 572/सी/2023-24 ,जांच क्रमांक 0035 /ई /2023 -24 के अंतर्गत जांच पंजीबद्ध कर पुलिस महानिदेशक , विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त से आठ अगस्त तक प्रतिवेदन मांगा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और पुनीत टंडन ने 30 मई को चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों , एडीआर रिपोर्ट एवं खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप मंत्री भूपेंद्र सिंह पर पत्रकारवार्ता में लगाए थे।  

 मामले पर मंत्री भूपेंद्र सिंह की सफाई
पलटवार करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है की उनकी पूरी संपत्ति वैध और पुश्तैनी है। उन्होंने ही चुनाव जे समय शपथ पात्र में इसकी जानकारी दी थी। उनका कहना है की उन्होंने तो मंदिर के लिए भूमि भी दान में दी है , जिसका मूल्य आज एक हज़ार करोड़ रूपए होता है।  कांग्रेस के यह सभी आरोप बेबुनियाद है।  उन्होंने आरोप लगाने वालो के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई  करने की बात भी कही है।