Dec 30, 2023
इस साल राजधानी में नए साल का जश्न अधूरा होगा। क्योंकी पार्टियों में डीजे की आवाज पर तो प्रतिबंध रहेगा। संगीत और म्यूजिक बैंड पर नगर निगम 10 से 15 प्रतिशत तक मनोरंजन टैक्स वसूलेगा। इस वजह से जश्न के टिकट महंगे हो जाएंगे। नगर निगम ने अपनी कमाई की नई राह खोलते हुए 31 दिसंबर और इसके बाद नए साल में सांस्कृतिक कायक्रमों के लिए 10 से 15 प्रतिशत मनोरंजन कर वसूलने का निर्देश जोनल अधिकारियों को दिया है। आदेश में कहा गया है, कि शहर में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा निगम को भी देना होगा, साथ ही अत्याधिक शोर होने पर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जा सकती हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं नए साल के स्वागत में बजने वाले डीजे और ढोल-तासों की तेज आवाज पर पाबंदी की पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई होगी। साथ ही पार्टी में डीजे बजाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।