Jul 2, 2019
विकास सिंह सोलंकी- रिटायर्ड अफसर की बेटी से दहेज मांगने और लाखों के जेवरातों की हेराफेरी के आरोपित इंजीनियर को पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अमेरिका की नामी आईटी कंपनी में इंजीनियर है। वह भाई की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी चुकी थी।
आरोपी जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा इंटरपोल ने दबोच लिया
इंदौर के भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, कौशल्यापुरी निवासी विभा गुप्ता (31) की शिकायत पर 5 जून को पति प्रतीक गुप्ता निवासी बसंत विहार सहारनपुर (यूपी) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था। प्रतीक के पिता ब्रजेश आंखों के डॉक्टर हैं। उनका सहारनपुर में अस्पताल भी है। पुलिस ने जांच कर डॉ. ब्रजेश और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को भी आरोपित बनाया था। दोनों की अग्रिम जमानत हो चुकी है। प्रतीक डेलास (अमेरिका) में इंजीनियर है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर इंटरपोल को सूचना भेजी थी। आरोपी शाम वह जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा इंटरपोल ने दबोच लिया। जैसे ही प्रतीक के पकड़ाने की सूचना मिली टीआई संजय शुक्ला ने टीम रवाना कर दी। टीआई के मुताबिक, विभा का वेल्स फार्गो बैंक न्यू केसल डेलावेयर में लॉकर था। जिसमें सोने और हीरे के लाखों रुपए कीमती जेवरात रखे हुए थे। प्रतीक ने लॉकर ऑपरेट कर सारे जेवरात निकाल लिए। विभा ने अमेरिकी पुलिस को भी चोरी व हेराफेरी की शिकायत की, लेकिन उसने आभूषण देने से इनकार कर दिया। विभा के पिता एसएल शर्मा नेवी में थे। वे पिनेकल संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी हैं