Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की तरफ से MP, CG में प्रियंका गाँधी संभाल सकती हैं चुनाव प्रचार की कमान

image

Jun 13, 2023

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सफलता मिलने के बाद अब प्रियंका ने अपना रुख मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरफ कर लिया है।  साल के आखिर में इन दोनों ही प्रदेशो में विधानसभा चुनाव होने है।  

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं। राज्य के जबलपुर जिले से सोमवार को चुनावी बिगुल फूंकने के बाद से ही यह कयास तेज हो गए हैं। उन्हें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रभार मिल सकता है जहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे। चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान पार्टी नेताओं के बीच जिम्मेदारियां बांट रहा है।  

पार्टी MP में प्रियंका से क्यों प्रचार करना चाहती है ?  
प्रियंका को मध्य प्रदेश पर फोकस करने के लिए कहा जा सकता है। उन्होंने राज्य से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, जो पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा था। एमपी कांग्रेस कमेटी चाहती है कि प्रियंका एमपी में चुनाव प्रचार में ज्यादा समय बिताएं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत से उत्साहित कांग्रेस चाहती है कि प्रियंका मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालें। कांग्रेस के पास फीडबैक है कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में उनके द्वारा चुनाव प्रचार का फायदा पार्टी को मिला। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव काफी अहम हैं।  

महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों दलों की ही कोशिश तेज़ 
आगामी चुनाव के लिए, भारतीय जनता पार्टी ने अपना ध्यान महिला मतदाताओं पर केंद्रित कर दिया है और उनके लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है।
इस कदम का मुकाबला करने के लिए, कांग्रेस प्रियंका का चेहरा रख सकती है और नारी सम्मान योजना का प्रचार कर सकती है जिसे पार्टी ने हाल ही में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए शुरू किया है। प्रियंका अब तक मध्य प्रदेश में चुनाव से दूर रही हैं पर इस बार मध्यप्रदेश के चुनावों का शंकनाद ही प्रियंका ने जबलपुर से किया है।