Loading...
अभी-अभी:

सैनिकों का अपमान सहा नहीं जाएगा, साध्वी प्रज्ञा को जवाब देना ही होगा : मीडिया प्रभारी

image

Apr 24, 2019

संजय डोंगरदिवे : भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के स्वर्गीय हेमन्त करकरे पर दिए बयान को लेकर नरेंद्र मोदी द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर दिग्विजय सिंह ने ऐतराज जताया। 

दिग्विजय सिंह के मीडिया प्रभारी माणक अग्रवाल का कहना है कि भाजपा कि उम्मीदवार द्वारा हेमन्त करकरे पर दिये बयान पर कार्यवाही होनी चाहिये। सैनिकों का अपमान नही सहा जायेगा। इस का जवाब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव में मिल जायेगा। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन के दौरान हुए हंगामे पर कांग्रेस जनों का आरोप है। हंगामा भोपाल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद आलोक संजर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। प्रज्ञा भारती को उम्मीदवार बनाने पर आलोक संजर के साथी नाराज थे जो आज देखने को मिला।