Loading...
अभी-अभी:

नौतपा का आ​ज आखिरी दिन, सूरज के तेवर तल्ख

image

Jun 2, 2018

नौतपा का आज आखिरी दिन है 8वें दिन यानि शुक्रवार को तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नौतपा की गर्मी पर नजर डालें तो तीन साल में सबसे ज्यादा तपा है और आंधी भी नहीं आई है। आज नौतपा के आखिरी दिन 45 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड होने की संभावना है वहीं दूसरी ओर गर्मी के आंकड़ों पर नजर डालें तो जब-जब नौतपा के दिन में गर्मी अधिक हुई है तो बारिश ने भी जिले का साथ दिया है।

सूरज के तेवर हुए तल्ख
ग्वालियर में शुक्रवार को सुबह आसमान साफ होने से सूरज के तेवर तल्ख हो गए। सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच तापमान में एक साथ उछाल आया और गर्मी बढ़ गई। दोपहर 12 बजे गर्म हवा लोगों को जलन का अहसास कराने लगी, दोपहर 2ः30 बजे गर्मी चरम पर थी। जिससे चलते हमेशा व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा था। देर रात तक गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। आज  नौतपा का आखिरी दिन है। इस बार के नौतपा में दो दिन ही भीषण गर्म नहीं पड़ी है शेष दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगे इस तरह का रहेंगा मौसम
आज से 5 जून के बीच बढ़ेगा, लेकिन शाम को हल्के बादल छाएंगे, जिससे तेज हवा चलने की भी संभावना है। लू भी चल सकती है। 6 से 7 जून के बीच आसमान साफ रहेगा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। इस तापमान के बढ़ने से मानसून पूर्व की हलचल शुरू हो जाएंगी। आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना है। ओले गिरने की भी संभावना बनेगी। गरज व चकम के साथ बारिश होगी।