Loading...
अभी-अभी:

इस गांव में महिलाओं के हाथ में होती है लकड़ी, और मार खाते हैं पुरुष

image

Mar 21, 2018

धार। जिले के सरदार सरोवर बांध से डूब प्रभावित ग्राम निसरपुर में गणगौर के मौके पर वर्षों से चली आ रही एक परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। इस खेल को निमाड़ क्षेत्र में गुड़ तोड़ के नाम से जाना जाता है, इस खेल में गांव के बीचों-बीच एक लोहे का खंबा लगाया जाता है, उस खंबे के ऊपरी भाग पर लाल पोली में गुड़ बांध दिया जाता है।

गुड़ लेने खंभे पर चढ़ते हैं पुरुष...

इस लाल पोटली में बंधे गुड़ को लेने के लिए मन्नतधारी लोग खम्बे पर चढ़ते हैं, और गुड़ की पोटली को पा कर अपनी मन्नत पूरी करते हैं, वहीं पूरे गांव की महिलाएं खंबे पर चढ़ने वाले युवकों एवं बुजुर्गों पर अकाव की सोटीयों(लकड़ियों) से जोरदार वार करती हैं और मन्नत धारी युवकों को खंभे पर चढ़ने से रोकती हैं।

इस खेल में गांव के पुरुष-युवा खंबे पर चढ़ते हैं, और पूरे गांव की महिलाएं उन पुरुषों को सोटियों की मार से खंबे पर चढ़ने से रोकती हैं मान्यता है, कि गणगौर के समय माता के सामने जो भी लोग अपनी मन्नतें मांगते हैं, वही लोग गुड़ तोड़ के खेल में भाग लेते हैं।

खंभे पर डाला जाता है तेल, साबुन...

बताया जाता है कि इस लोहे के खंबे पर साबुन और तेल डाला जाता है, जिससे मन्नत धारियों को खंबे पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है, जिससे गांव की महिलाओं को पुरुषों पर सोटीं से वार करने का मौका भी मिलता है। यह परंपरा यहां कई वर्षों से चली आ रही है।