Oct 7, 2016
इंदौर। जिले के विजय नगर थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। एक महिला डॉक्टर ने उसके मंगेतर पर ज्यादती करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर के मुताबिक लड़के के माता-पिता करोड़ों रूपए की मांग कर रहे हैँ।
जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर शहर के निजी मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स कर रही है। महिला ने डॉं. गगन जैन पर ज्यादती करने और उसके माता-पिता पर शादी के पहले एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक लड़के वालों की तरफ से लगातार रुपए नहीं देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी जा रही है। विजय नगर पुलिस ने इस संबंध में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।








