Oct 25, 2016
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह ठंड का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के साथ रात में ठंड का जोर बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में मंगलवार की सुबह चल रही हवाओं ने मौसम को ठंडक बना दिया। इन दिनों राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, कई हिस्सों में जहां दिन में धूप की तल्खी बढ़ जाती है, वहीं रात में ठंड अपना असर दिखाती है।
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, दिन में जहां धूप अपना असर दिखाएगी, वहीं रात में ठंड होगी। राज्य में चल रही हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही हैं। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 19.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।