Loading...
अभी-अभी:

MP में सीरियल किलिंग की बड़ी घटना: मशहूर होने के लिए 6 दिन में 5 मर्डर, KGF-2 से था इंस्पायर्ड

image

Sep 3, 2022

सागर में सीरियल किलिंग से दहशत फैलाने वाले युवक को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान आरोपी ने बड़े ही फक्र से ये दावा किया कि उसने गिरफ्तारी से पहले पांचवें मर्डर को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान सागर के केसली निवासी शिव गोंड नाम से हुई है। बता दें कि आरोपी मात्र 19 वर्षीय युवक है। युवक ने खुलासा किया कि उसने 'मशहूर होने के लिए' 6 दिनों में 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने ये भी बताया कि वो KGF-2 के रॉकी भाई से प्रेरित था। एसपी तरुण नायक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 250 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें गठित की गई थी। शुक्रवार तड़के युवक को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। 

मोबाइल फोन से हुआ खुलासा

19-वर्षीय आरोपी ने मध्य प्रदेश के सागर और भोपाल में 5 सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी। आरोपी तक पुलिस एक मोबाइल फोन के जरिए पहुंची। इसी फोन से पुलिस बेतरतीब हत्याओं के तार जोड़ने में भी सफल रही। दरअसल आरोपी ने अपने दूसरे शिकार के पास से मोबाइल फोन चुराया था। ये फोन आरोपी ने तीसरी वारदात के दौरान घटनास्थल पर छोड़ दिया था। हालांकि युवक सिम कार्ड अपने साथ ले गया था। बीते गुरुवार को रात करीब 11 बजे सिम कार्ड भोपाल में एक्टिवेट हुआ। नंबर ट्रैक करते हुए पुलिस की एक टीम सागर से भोपाल के लिए रवाना हुई।  सुबह 5 बजे पुलिस ने उसे सड़क पर टहलते हुए धर दबोचा। 

आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। इस फुटेज में आरोपी, भोपाल की एक मार्बल शॉप के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करते नजर आ रहा है। पकड़े जाने के बाद किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने रात को एक और हत्या को अंजाम दिया। 

KGF-2 से इंस्पायर्ड 

19 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वो फिल्म kgf-2 के रॉकी भाई जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था। अपराधी ने कबूला कि उसके द्वारा की गईं हत्याओं का पैटर्न और तौर तरीके KGF-2 से मिलता जुलता है। युवक ने बताया कि उसने सीरियल किलिंग्स के लिए पैसे भी जमा कर रखे थे। आरोपी का अगला शिकार पुलिसकर्मी थे। पुलिस ने बताया कि युवक की स्माइल में एक मुस्कुराहट है जो उसकी क्रूरता को छुपा लेती है। 

मां से कही ये बात

पुलिस ने जानकारी दी कि इस वारदातों को अंजाम देने से पहले किशोर ने अपनी मां से कहा था कि, "मैं जल्द ही दुनियाभर में मशहूर हो जाऊंगा।" इसके बाद युवक ने किलिंग्स का सिलसिला शुरू किया। किशोर ने तीन दिन के अंतर्गत 3 सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने जब चौकसी बढ़ाई तो किशोर अपने मंसूबे पूरे करने के लिए भोपाल आ गया। भोपाल में युवक ने किलिंग्स का सिलसिला जारी रखा जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।