Feb 2, 2021
मध्यप्रदेश । पूर्व केंद्रीय मंत्री ओर झाबुआ के वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, उन्होंने राम मंदिर चंदे को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। इस आरोप में उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी नेता राम मंदिर का चंदा लेकर शाम को उस पैसे से शराब पी जाते हैं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी की तरफ से चंदा अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान को लेकर कांग्रेस नेता भड़क गए और उन्होंने यह बात कह डाली है। उन्होंने यह बात मध्य प्रदेश के पेटलावद शहर में एक प्रदर्शन के दौरान कही। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कांतिलाल भूरिया दो बार केंद्रीय मंत्री, 5 बार सासंद और वर्तमान मे झाबुआ से कांग्रेस विधायक हैं।







