Jun 24, 2017
-जीएसटी लागू होने से बीमा पॉलिसी लेना एक जुलाई से महंगा होगा। इस पर 18 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा। जबकि इस समय इस पर 15 फीसदी टैक्स है।
-एक जुलाई से रेस्तरां में खाना महंगा हो जाएगा। अभी इसके बिल पर वैट लगाकर 11 फीसदी टैक्स लगता है। अब नॉन-एसी रेस्तरां में फूड बिल पर 12 फीसदी, शराब लाइसेंस और एसी वाले रेस्तरां में 18 फीसदी और लग्जरी रेस्तरां में 28 फीसदी जीएसटी लगेगा।
-शैंपू और परफ्यूम महंगे होंगे। इस पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। जबकि इस पर अभी 22 फीसदी टैक्स लगता था।
-जीएसटी लागू होने के बाद मोबाइल बिल महंगा हो जाएगा। सरकार ने इस पर 18 फीसदी जीएसटी लेने का फैसला किया है। जबकि इस समय मोबाइल बिल पर 15 फीसदी टैक्स लगता है।
-जीएसटी लागू होने के बाद सोना महंगा होगा. सोने पर इस समय 1 फीसदी उत्पाद शुल्क और राज्यों द्वारा 1 फीसदी वैट लगाया जाता है. अब इस पर 3 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया गया है।








