Loading...
अभी-अभी:

जाट आरक्षण की आग से आगरा रूट की रोडवेज बसें बंद

image

Jun 24, 2017

जाट आरक्षण की आग उत्तरप्रदेश के कई शहरों तक पहुंच गई है। आज आंदोलन का तीसरा दिन है। राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर जिलों के जाटों का आरक्षण शनिवार को आगरा तक पहुंचा। आगरा रूट पर चलने वाली सभी रोडवेज बसों को बंद कर दिया गया। यही नहीं, यूपी रूट की कई ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार को भी भरतपुर में इस आंदोलन की चिंगारी सुलग रही थी। आंदोलन के चलते ट्रेन और यातायात पर काफी असर पड़ा है। निजामुद्दीन कोटा स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कोटा-पटना एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेनों को मथुरा से चलाया जाएगा। एक्सप्रेस बसें केवल दौसा जिले के महुआ तक संचालित की जा रही हैं और सुपर लग्जरी बसों को रद्द कर दिया गया है।

ट्रेनें रद्द
इसके अलावा रेलवे सेवाएं भी बाधित हैं। दरअसल, जाटों ने रेल पटरियों पर जाम लगा दिया है। इसलिए सुचारू रूप से रेल संचालन नहीं हो पा रहा है। जाटों के आंदोलन की भेंट चढ़ी रेलवे सेवाओं में डीएमयू, बरेली पैसेंजर, उदयपुर-खजुराहों ट्रैन सेवाएं शामिल हैं। इन गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की भी कई ट्रैन रोक दी गई है। इनमें मुंबई-अमृतसर और अमृतसर-मुंबई ट्रेनें शामिल हैं। सवाई माधोपुर-मथुरा ट्रैन भी रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि राजस्थान के भरतपुर में आरक्षण को लेकर जाटों ने जिले के सभी रेल और सड़क मार्गों पर चक्का जाम शुरू कर दिया था। भरतपुर-धौलपुर के जाट ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर पिछले दो साल से आंदोलन कर रहे हैं।