Jul 26, 2022
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कॉमेंट किया है। डायरेक्टर ने कहा 'अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं?' राम गोपाल ने आगे कहा 'पुरुषों के पास महिलाओं के जैसे अधिकार होने चाहिए। रणवीर सिंह का यह फोटोशूट शायद जेंडर इक्वैलिटी लाने का एक अच्छा प्रयास है।' बता दें एक्टर ने एक पेपर मैगजीन के लिए यह फोटोशूट करवाया था।
रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें कि पिछले हफ्ते ही मुंबई पुलिस के पास एक्टर के खिलाफ केस फाइल करने के लिए आवेदन भेजा गया था। जिसमें ये कहा गया था कि सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरों के जरिए रणवीर "महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे है। वहीं एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हमें इस मामले में बीते सोमवार को एक एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति और एक महिला वकील से आवेदन प्राप्त हुए है। अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। हम पूछताछ कर रहे हैं।"
आलिया भट्ट ने भी किया रणवीर को सपोर्ट
आलिया भट्ट से हाल ही में उनके फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च पर फोटोशूट को लेकर सवाल पूछे गए थे। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा ''मैं अपने फेवरेट रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नेगेटिव नहीं सुन सकती।''
रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट
रणवीर को हाल ही में बेयर ग्रिल्स के साथ नेटफ्लिक्स इंटरएक्टिव स्पेशल रणवीर 'वर्सेस वाइल्ड' में देखा गया था। जल्द ही एक्टर आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले है। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की सर्कस में भी दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स का सीक्वल है।








