Loading...
अभी-अभी:

मीका दी वोटी: अपनी वोटी अकांक्षा पुरी संग दिखे मीका सिंह, कपल क्यों हुआ ट्रोल्स का शिकार?

image

Jul 26, 2022

सिंगर मीका सिंह और उनकी वोटी अकांक्षा पुरी को सोमवार को डेट नाइट पर स्पॉट किया गया।  एक पैपाराजी ने इंस्टाग्राम पर दोनों का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के वाइरल होते ही लोग कमेंट्स में कपल को ट्रोल करने लगे। लेट एंट्री के बाद भी शो जीतने को लेकर नेटीजेंस दोनों पर सवाल उठा रहे हैं। 
स्वयंवर : मीका दी वोटी का रविवार को समापन हो गया। मीका ने शो में अपनी दुल्हन के रूप में आकांक्षा पुरी को चुना, जो उनकी पुरानी दोस्त भी हैं। दोनों को फाइनली ऑफ कैमरा, मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ में देखा गया। 

ग्लैमरस अंदाज में कपल
अपनी डेट नाइट पर ये नया कपल काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आया। दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। जहां मीका सिंह ब्लू शर्ट और ब्लैक सूट में नजर आए, वहीं अकांक्षा ने पिंक ड्रेस में जलवा बिखेरा। आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी डेट नाइट की एक सेल्फी भी शेयर की और इसे कैप्शन दिया, "आपके आशीर्वाद और बेस्ट विशिज के लिए आप सभी को प्यार।"

लेट एंट्री के बाद भी जीता दिल
अकांक्षा पुरी ने 'स्वयंवर : मीका दी वोटी' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में आने के बाद उन्हें प्रांतिका दास और नीत महल से तगड़ा कंप्टीशन मिला। इसके बाद भी अकांक्षा ने इतने कम समय में ही मीका का दिल जीत लिया। अकांक्षा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस को विघ्नहर्ता गणेश में देवी पार्वती के रोल के लिए सबसे ज्यादा तारीफें मिलीं थीं। 

कपल हुआ ट्रोल्स का शिकार
लेट एंट्री के बाद भी शो जीतने को लेकर नेटीजेंस लगातार मीका सिंह और अकांक्षा पुरी को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल मीका और अकांक्षा पिछले 13 सालों से दोस्त हैं। दोनों की अफेयर की खबरें भी पहले उड़ चुकी हैं। इसकी वजह से लोग शो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। एक व्यूवर ने सोमवार से उनके वीडियो पर कमेंट कर कहा, "दोनों शो से पहले ही एक कपल थे, बस शो ने इसे ऑफीशियल बना दिया।" 
वहीं अपनी शो में एंट्री को लेकर अकांक्षा ने एक मीडिया हाउस को बताया,"ये मेरी जिंदगी का एक अहम फैसला था। मैनें एक लंबे समय से किसी को डेट नहीं किया है। मैं बहुत खुश हूं कि अब मेरी लाइफ में रोमांस है जिसे मैं मिसआउट कर रही थी। हम डेफीनेटली एक पावर कपल बनेंगे।"