Loading...
अभी-अभी:

भारत नहीं विदेश में सबसे विशाल शिव मूर्ति?

image

Jul 28, 2022

 

भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है। श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। कोई कांवड़ यात्रा कर के भगवान को प्रसन्न करने में लगा हुआ है, तो कोई शिव मंदिरों के चक्कर लगाकर, बेल पत्री चढ़ा कर, और शिवलिंग का दूध से अभिषेक कर अपनी भक्ति दिखा रहा है। ऐसे में लोग उन जगहों पर भी जा रहे हैं जहां भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्तियां हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत में ही नहीं बल्कि देशभर में भोले शंकर की विशाल प्रतिमाएं हैं। सबसे चौंका देने वाली बात तो ये है कि, शिव की सबसे बड़ी मूर्ति विदेश में है। तो चलिए आपको बताते हैं, दुनियाभर में स्थित सबसे बड़ी शिव मूर्तियों के बारे में, उनकी लंबाई, और उनसे जुड़ी भावनाओं के बारे में....

कैलाशनाथ महादेव मूर्ति

कैलाशनाथ महादेव की प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति का दर्जा मिला है। ये कैलाशनाथ महादेव मूर्ति नेपाल के कावरे पालन चौक में है। कैलाशदेव महादेव ऊंचाई करीब 143 फीट है, जो हिंदू धर्म के हिसाब से शुभ अंकों में गिना जाता है। इसे 16 फीट ऊंचे ग्राउंड पर उकेरा गया है, जिससे उसकी हाइट 144 फीट हो जाती है।

मुरूदेश्वर स्टैच्यू

मुरूदेश्वर शिव मूर्ति भारत में स्थित है और ये दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची शिव मूर्ति मानी जाती है। इसकी ऊंचाई 123 फीट है और ये कर्नाटक के मुरुदेश्वर में है। मुर्देश्वर अध्यात्म और समुद्र तटीय स्वर्ग का एक सुंदर संयोजन है। यहां पर 2006 से, शिव प्रतिमा शांति और ज्ञान के एक प्रतीक के रूप में खड़ी है। 

सर्वेश्वर शिव मूर्ति

भोलेनाथ की ये प्रतिमा गुजरात के वडोदरा में स्थित है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शिव मूर्ति माना जाता है। इसकी ऊंचाई 120 फीट है। शिव की ये प्रतिमा वडोदरा के सूरसागर लेक के बीच में खड़ी है। 

आदियोगी प्रतिमा

आदियोगी शिव मूर्ति तमिलनाडु के कोयंबटूर में थिरु नामम के साथ महादेव की 112 फीट लंबी और 82 फीट चौड़ी स्टील की मूर्ति है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया में "सबसे बड़ी बेस्ट स्कल्पचर" के रूप में मान्यता दी गई है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा डिज़ाइन किया गया, इसका वजन लगभग 500 टन है। इसके 112 फीट होने के पीछे की कहानी को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये मोक्ष से जुड़े 112 तरीकों के बारे में बताता है। 

मंगल महादेव स्टैच्यू 

ये 108 फीट की मूर्ति है जो मॉरीशस में भी स्थित है। अपनी ऊंचाई के अनुसार इसे पांचवें स्थान पर रखा गया है। इस मूर्ति में 33 मीटर ऊंचे नंदी पूरे दृश्य को अनोखा बनाते हैं। ये भारत में गुजरात के वडोदरा में सूरसागर झील में शिव प्रतिमा की प्रतिरूप है। मंगल महादेव प्रतिमा का उद्घाटन 2007 में किया गया था और "स्थापना" 2008 की महाशिवरात्रि अवधि के दौरान किया गया था।

हर की पौड़ी

यो मूर्ति हरिद्वार में गंगा किनारे स्थित है। ये महादेव की छठी सबसे ऊंची मूर्ति है। इसकी ऊंचाई 100 फीट है। कहा जाता है कि यह घाट विक्रमादित्य ने अपने भाई भर्तृहरि की याद में बनवाया था।