Loading...
अभी-अभी:

लीबियाः नाव डूबने से 90 लोगों की मौत

image

Feb 3, 2018

लीबिया के तटवर्ती इलाके में एक नाव के डूब जाने से करीब 90 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार नाव में लगभग 90 लोग सवार थे, और यह सभी गैरकानूनी तरीके से इटली और उत्तरी अफ्रीका देशों की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक नाव डूब गई जिसमें 90 यात्री मारे गए हैं। जबकि लीबिया के 2 और पाकिस्तान के 1 नागरिक को बचाने में सफलता मिली है। **ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक सवार थे...** हादसा शुक्रवार को सुबह के समय हुआ। बताया जा रहा है नाव में ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की प्रवक्ता ओलीविया हेडन के मुताबिक - 'अब तक 10 शव निकाले जा चुके हैं, हमें 90 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है, फिर भी हम अपनी तरफ से जांच कर रहे हैं, कि इस हादसे में कितनी जिंदगियां गई हैं।’ **गैरकानूनी तरीके से जा रहे थे अन्य देश...** गौरतलब है, कि इटली और उत्तरी अफ्रीका में जाने के लिए लीबिया को प्रवेश द्वार कहा जाता है, और यहां से होते हुए ही यह लोग इन देशों में गैरकानूनी तरीकों से पहुंच जाते हैं। लेकिन बीते वर्ष लीबियाई प्रशासन पर इटली और यूरोपीय संघ इस मामले को लेकर दबाव बनाया था और लीबिया प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इसकी रोकथाम के लिए कदम भी उठाये थे, इसके बाद से ही प्रवासियों की संख्या में भारी कमी आई है। वहीं बचाए गए नागरिकों ने जानकारी दी कि इस नाव में अधिकतर पाकिस्तानी यात्री सवार थे और सभी गैरकानूनी तरीके से जा रहे थे। फिलहाल नाव के डूबने की वजह सामने नहीं आ सकी है, अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।