Loading...
अभी-अभी:

देशभर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,30 साल बाद जन्माष्टमी पर अद्भुत संयोग,इस दिन मनाएंगे कृष्ण जन्माष्टमी...

image

Sep 6, 2023

कृष्ण कन्हैया लाल की देशभर में गूंज

देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है… हर साल की तरह इस साल भी देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धूम मची हुई है... लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बहुत उत्साह है...  इस अवसर पर मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है... मंदिरों में कृष्ण कन्हैया लाल का श्रृंगार  कर उनकी पूजा अर्चना की जा रहा है...  देश भर में कृष्ण कन्हैया लाल के जयकारे लग रहे हैं... बच्चे बड़े और बुढ़े सभी इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं...

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

6 य 7 सितंबर को मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? इस वर्ष भी जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है…  जिसको लेकर लोगों में बहुत असमंजस है...  बता दें कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 की दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर शुरू हो गई है, और 7 सितंबर की शाम 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी... भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे हुआ था... इसलिए यह पर्व 6 सितंबर को मनाया जा रहा है... इस साल जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग भी बन रहा है...

30 साल बाद जन्माष्टमी पर अद्भुत संयोग

आज 06 सितंबर 2023 को भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जा रही है... इस वर्ष जन्माष्टमी पर तीस सालों के बाद ग्रह नक्षत्रों का विशिष्ट संयोग बन रहा है... दोपहर 02:40 बजे से रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो गया है... इस वर्ष अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मिलन होगा...  इस कारण आधी रात को “जयंती” योग में लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे... हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की यह स्थिति भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए शुभ है... इस दिन व्रत रखने से और विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सारे दुख दर्द दूर होते हैं... और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं...