May 14, 2023
कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री की नियुक्ति करेंगे।
कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री की नियुक्ति करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का चयन करने की ज़िम्मेदारी सौपी है , जो गुरुवार को कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में कर्नाटक के विधायकों की बैठक के बाद यह फैसला आया है। कर्नाटक में कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेताओं ,डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया द्वारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त करने के बाद अब फैसला कांग्रेस अध्यक्ष को करना है। कर्नाटक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, दीपक बाबरिया और जितेंद्र सिंह अलवर कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए कुछ पार्टियों को पहले ही न्योता भेजा जा चूका है। सूत्रों की माने तो कर्नाटक का मंत्री मंडल भी एक दो दिन मे पूरी तरह तैयार हो जाएगा।








