Loading...
अभी-अभी:

Swaraj Editorial- संभावनाओं का आकाश, चंद्रयान- तीन की सफलता से कई नए रहस्यों से हटेगा पर्दा

image

Aug 22, 2023

चंद्रयान मिशन की कामयाबी अंतरिक्ष अध्ययन में एक नया कीर्तिमान रचेगी। देशों की ताकत केवल अर्थव्यवस्था, व्यापार और सामरिक शक्ति से नहीं आंकी जाती, उसकी वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियां भी इसका मानक होती हैं। भारत इस दिशा में कामयाबी हासिल कर रहा है।

ब्रह्मांड अब केवल जिज्ञासा का विषय नहीं, बल्कि विज्ञान ने इसकी संभावनाओं को खंगालना शुरू कर दिया है। दुनिया अब दूसरे ग्रहों पर मानव बस्तियां बसाने की होड़ में है। सौरमंडल के ग्रहों में चंद्रमा पर संभावनाओं का काफी कुछ अध्ययन किया जा चुका है, मगर उसके बहुत सारे रहस्य अभी खुलने बाकी हैं। हालांकि मानव बस्तियां बसाने की दृष्टि से सबसे अनुकूल वातावरण वहीं का माना जाता है। इसी सिलसिले में दुनिया के अनेक देश अपने अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर भेजते रहते हैं।

भारत ने भी इसी मकसद से चंद्र मिशन की शुरुआत की थी। इस क्रम में अभी चंद्रयान- तीन को चंद्रमा की तरफ रवाना कर दिया गया है। पांच अगस्त को यह यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा और आखिरी हफ्ते में उसके चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। हालांकि चंद्रयान- तीन की रवानगी से पहले तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं, क्योंकि चंद्रयान- दो तकनीकी खामियों के चलते चंद्रमा की सतह पर उतर नहीं पाया था। उसे विफल मिशन माना गया। मगर इस तीसरे यान के पूरी तरह सफल होने का भरोसा जताया जा रहा है। पिछले यान में रह गई तकनीकी खामियों को इस बार सुधार दिया गया है, इसलिए इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिक अधिक निश्चिंत नजर आ रहे हैं।

Report by- Ankit tiwari