Sep 27, 2021
बिहार की राजधानी पटना से आए दिन चौकाने वाली घटनाएं सामने आती हैं। अब एक बार फिर से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना पटना के बेउर थाना क्षेत्र की है। यहाँ बीते शनिवार की देर रात को घर के पास टहलने के लिए गर्भवती महिला निकली हुई थी इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसको अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
बताया जा रहा है तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में पटना जंक्शन के पास रेल लाइन पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं जब महिला को होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और उसके शोरगुल को सुनकर जीआरपी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है जीआरपी ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक अभी भी फरार है। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष किशोरी सहचरी की मानें तो तीन आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं उनका कहना है इस मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनकी पहचान विशाल और अंकित के रूप में हुई है। दोनों आरोपित सिपारा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज कर लिया है। पीड़िता की उम्र 24 साल है और वह मूल रूप से लखीसराय की रहने वाली है। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई है और उसका पति पेट्रोलियम कंपनी में काम करता है।








