Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस अध्यक्ष का दावा, '100 मोदी आएं या 100 शाह, 2024 में बनेगी कांग्रेस की सरकार'

image

Feb 22, 2023

2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी केंद्र सरकार: खड़गे
खडगे ने कहा, आजादी के वक्त हमारे लोगों ने जान दी, भाजपा वालों ने नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनेगी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को नागालैंड में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि 100 मोदी और 100 शाह भी आ जाएं तो सरकार कांग्रेस की ही होगी. खडगे ने कहा कि 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष बीजेपी को हटा देगा. हम इसके लिए दूसरी पार्टियों से भी बात कर रहे हैं, नहीं तो देश में लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं।

जनता ने मोदी को चुना, वह 2024 में सबक सिखाएंगे

खडगे ने कहा कि मोदी हमेशा कहते हैं कि देश वे ही चला सकते हैं। कोई भी लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता। आपको याद रखना चाहिए कि आप लोकतंत्र में हैं। आप तानाशाह नहीं हैं। जनता ने आपको चुना है और जिन लोगों ने आपको चुना है, वे 2024 में उन्हें सबक सिखाएंगे।

हम संविधान और लोकतंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार आएगी और उसका नेतृत्व कांग्रेस करेगी. हम अन्य पार्टियों से बात कर रहे हैं। हम उनके साथ अपने विचार साझा करते हैं। हम बात कर रहे हैं कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाए। अब बीजेपी बहुमत में नहीं होगी. हम दूसरी पार्टियों को साथ लाएंगे और कांग्रेस के नेतृत्व में बहुमत हासिल करेंगे। हम संविधान और लोकतंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे।

आजादी के लिए जान दी कांग्रेस वालों ने, भाजपा ने नहीं

खडगे ने कहा कि 100 मोदी और 100 शाह भी आ जाएं तो यह हिंदुस्तान है. आजादी के लिए हमारे लोगों ने अपनी जान दी है। जान कांग्रेस के लोगों ने दी है, भाजपा वालों ने नहीं। भाजपा के एक ऐसे व्यक्ति का नाम बताइए जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान दे दी, जेल गया...

इन्हीं लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ रहे गांधी को मार डाला

उन्होंने कहा, अगर कोई व्यक्ति आजादी की लड़ाई लड़ रहा था.. महात्मा गांधी, तो उसे इन लोगों ने मार डाला। ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं। ये लोग हमें सबक सिखा रहे हैं। इंदिराजी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बीजेपी के किसी शख्स ने जान नहीं दी। लोगों को लगता है कि आजादी 2014 में आई थी, उन्हें 1947 याद नहीं है..