Loading...
अभी-अभी:

कोरोना का कहर शुरू, बीते 24 घंटे में मिले 38130 नए केस

image

Sep 7, 2021

देश में बीते सोमवार को कोरोना केस में गिरावट आई है लेकिन अब एक बार फिर से मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते मंगलवार को 38,130 नए केस मिले, जबकि एक दिन पहले ही 30,164 मामले आए थे। एक दिन में 7966 केस बढ़ गए। हालाँकि राहत की बात यह है कि एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी है। आप सभी को बता दें कि बीते 24 घंटे में कुल सक्रिय मामलों में 1,325 की कमी आई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। जी दरअसल बीते दिन 368 मरीजों की जान गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में- 

 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,130
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,090
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 368
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.41 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.84 लाख

केरल के बारे में बात करें तो यहां मंगलवार को 25,772 लोग संक्रमित पाए गए। वहीँ 27,320 लोग ठीक हुए और 189 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ बात करें महाराष्ट्र की तो यहाँ बीते मंगलवार को 3,898 लोग संक्रमित पाए गए। वहीँ 3,581 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। इसी के साथ बात करें उत्तर प्रदेश के बारे में तो यहाँ बीते मंगलवार को 22 लोग संक्रमित पाए गए और 20 लोग ठीक हुए। वहीँ 02 पीड़ितों की मौत भी हुई। इसी के साथ दिल्ली के बारे में बात करें तो यहाँ बीते मंगलवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 30 लोग ठीक हुए और 01 की मौत हुई। अब बात करें मध्यप्रदेश की तो यहाँ बीते मंगलवार को 11 नए मामले सामने आए और 9 ठीक हुए। इस समय राज्य में 127 मरीजों का इलाज चल रहा है।