Loading...
अभी-अभी:

Engineer’s Day 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने इंजीनियर्स दिवस की दी बधाई

image

Sep 15, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस पर सभी अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि 'धरती को बेहतर बनाने और प्रौद्योगिकी के मामले में देश को आधुनिक बनाने में उनके योगदान का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं'। भारत के महान अभियन्ता और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिवस पर देश हर साल इंजीनियर्स दिवस (अभियंता दिवस) मनाता है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1437994444842680321

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, इंजीनियर्स दिवस पर सभी परिश्रमी इंजीनियरों को बधाई। हमारे ग्रह को बेहतर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मैं एम. विश्वेश्वरय्या को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी उपलब्धियों को याद करता हूं।

वर्ष 1860 में जन्मे इस महान अभियंता ने बेहद कम संसाधनों के बावजूद दक्षिण भारत में बांध निर्माण से लेकर सिंचाई और जलापूर्ति के क्षेत्र में बड़े-बड़े काम किए। विश्वेश्वरय्या ने मैसूर के कृष्ण राजसागर बांध का निर्माण कराया, जिससे मैसूर और मंड्या जिलों का काया पलट हो गया।

वाड्यार वंश के शासनकाल में कावेरी नदी पर इस बांध के निर्माण के दौरान देश में सीमेंट नहीं बनता था। इसके लिए इंजीनियरों ने मोर्टार तैयार किया, जो सीमेंट से ज्यादा मजबूत था। इस बांध का निर्माण सर एमवी के नाम से प्रसिद्ध विश्वेश्वरय्या के जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। विश्वेश्वरय्या को 1912 में मैसूर के महाराजा ने अपना दीवान यानी मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। उनका निधन 1962 में हुआ।