Sep 12, 2021
विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला CM चुना है। चौंकाया इसलिए, क्योंकि मुख्यमंत्री पद की रेस में भूपेंद्र पटेल का नाम का नाम एक बार भी सामने नहीं आया था, बल्कि विधायक दल की बैठक के बाद सीधे उनके नाम का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी जानकारी
गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र भाई जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है। बता दें भूपेंद्र रजनीकान्त पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को हराया था।