Apr 4, 2023
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से नाथू ला तक जवान रोड पर भारी हिमस्खलन हुआ है और इस हिमस्खलन में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है. इसके अलावा 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई पर्यटकों के भी फंसे होने की आशंका है. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल पर्यटकों को नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक अभी भी 150 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है.
सड़क पर फंसे 150 लोगों को बचा लिया गया
नाथू ला को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग के पास हिमस्खलन की घटना के बाद कई लोग सड़क पर फंस गए। स्थानीय अधिकारियों ने 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया। अभी भी 150 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल
जानकारी के मुताबिक हिमस्खलन मंगलवार दोपहर करीब 12.20 बजे हुआ। छह घायलों को पास के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।