Jan 3, 2023
इंडियन साइंस कांग्रेस का कार्यक्रम 5 दिनों तक चलेगा,
भारत की वैज्ञानिक शक्ति की अहम भूमिका: पीएम
डेटा और तकनीक में बड़े बदलाव की संभावना: पीएम
108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 108वीं विज्ञान कांग्रेस का औपचारिक उद्घाटन करते हुए विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा देश भारत स्टार्टअप के मामले में टॉप 3 देशों में शामिल है।
भारत की वैज्ञानिक शक्ति की अहम भूमिका, इसके लिए उपकरण देश में बनाने होंगे, स्टार्टअप के मामले में भारत टॉप 3 में, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, वैज्ञानिक तकनीक बढ़ाने पर जोर, भारत 40वें स्थान पर वैश्विक सूचकांक, हाइड्रोजन के लिए देश काम कर रहा है, नई तकनीक को तैयार करने के लिए शोध पर जोर देना चाहिए।
इस वर्ष की भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय 'महिला सशक्तिकरण के साथ विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी' है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल में भारत जितनी ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत अहम होगी। जब विज्ञान में उत्साह के साथ देश की सेवा करने का संकल्प हो तो परिणाम असाधारण होते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत का वैज्ञानिक समुदाय भारत को वह दर्जा दिलाने में मदद करेगा, जिसका वह 21वीं सदी में हमेशा हकदार रहा है।
पीएम ने आगे कहा, 'आज के 21वीं सदी के भारत में हमारे पास दो चीजें हैं- पहली डेटा और दूसरी टेक्नोलॉजी। ये दोनों ही भारत के विज्ञान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की ताकत रखते हैं। डेटा विश्लेषण का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।