Loading...
अभी-अभी:

चुनाव के नतीजों से पहले जानिए क्या कहती है अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी की कुंडली...

image

Feb 10, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव के के रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त हासिल करती दिखाई दे रही है। ज्योतिषियों का भी यही कहना है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के चुनावी मैदान में बाजी मार सकते हैं तो आइए चुनाव के नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी की कुंडली से जानते हैं कि 11 फरवरी का दिन उनके लिए कैसा जाने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कुंडली की। अरविंद केजरीवाल की कुंडली वृषभ लग्न की है। यहां  सिंह राशि के चौथे घर में गुरु, शुक्र और बुध की युति बन रही है, जो कि जनता का भाव बताता है।

केजरीवाल की कुंडली में कर्क राशि के तीसरे घर में सूर्य और मंगल बैठा हुआ है। पंचम भाव में केतु और एकादश भाव में राहु बैठा हुआ है। इसके अलावा 12वीं यानी मेष राशि में शनि और चंद्रमा का विषयोग बन रहा है। ज्योतिषि के मुताबिक चुनाव के दौरान केजरीवाल के ग्रह काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। 11 फरवरी को जब चुनाव के नतीजे घोषित होंगे तब चंद्रमा कुंडली के चौथे घर यानी सिंह राशि में प्रवेश कर रहे होंगे जबकि कुंडली 9वें भाव में प्रवेश कर रहा होगा जो कि भाग्य का स्थान माना जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो केजरीवाल की कुंडली में 11 फरवरी को लग्नेश की स्थिति ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में चुनाव के दौरान ग्रहों का ऐसा योग उनके लिए लाभ की स्थिति बना सकता है।

 अब बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी की कुंडली की। मनोज तिवारी की कुंडली मेष लग्न की है। इस लग्न की कुंडली में शनि चंद्रमा का विषयोग बन रहा है। मनोज तिवारी की कुंडली के अष्टम भाव यानी वृश्चिक राशि में गुरु और मंगल की युति है। 11 फरवरी 2020 को चंद्रमा इनकी कुंडली के पंचम भाव में राहु-केतु के साथ होगा। 11 फरवरी को ही शनि इनके दशम भाव में प्रवेश कर रहे होंगे। यहां सूर्य और शनि का योग बनने और चंद्रमा का पंचम भाव में राहु-केतु के साथ फंस जाने से परेशानियां हो सकती हैं। ग्रहों की स्थिति के लिहाज से अरविंद केजरीवाल की कुंडली मनोज तिवारी की कुंडली से ग्रहों के हिसाब से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही हैं।