Loading...
अभी-अभी:

पुणे में बनेगी विश्व स्तरीय राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी, महाराष्ट्र सरकार ने दी अनुमति

image

Sep 2, 2021

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे का पिंपरी चिंचवाड़ अब खास नाम से जाना जाएगा। बुधवार को उद्धव कैबिनेट की बैठक में पिंपरी चिंचवाड़ को विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार शहर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस शहर का नाम पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इस परियोजना पर 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी। महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि छात्रों को तकनीकी जानकारी और ज्ञान बढ़ाने के लिए राज्य में विश्व स्तरीय भारत रत्न राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1433308728388775936