Loading...
अभी-अभी:

दुनिया में सबसे पहले इस शहर से हुई New Year की शुरुआत, जगमगाया आसमान-लोगों ने किया नए साल का स्वागत

image

Dec 31, 2022

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड ने दुनिया का पहला नववर्ष समारोह,

ऑकलैंड न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान स्काईटॉवर से आतिशबाजी 

आज ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में दुनिया का पहला न्यू ईयर सेलिब्रेशन देखा गया। यह नया साल मनाने वाला दुनिया का पहला बड़ा शहर है। ऑकलैंड के सबसे प्रसिद्ध स्काई टावर को जगमगाती रोशनी से सजाया गया। ऑकलैंड नव वर्ष की पूर्व संध्या समारोह के दौरान स्काईटॉवर से आतिशबाजी भी देखी गई।

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड दुनिया के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित एक प्रमुख शहर है। इसीलिए नए दिन की शुरुआत दुनिया के पूर्वी हिस्से से होती है। इसलिए यहां दिन की शुरुआत जल्दी हो जाती है। दुनिया का सबसे पूर्वी हिस्सा होने के नाते, नया साल सबसे पहले ऑकलैंड में मनाया जाता है। यानी इसने भारत से करीब 7।30 घंटे पहले नया साल मनाया।

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में स्काई टॉवर शहर की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक है। यह टावर 25 साल पुराना है। इसकी ऊंचाई 328 मीटर ऊंची है। नए साल 2023 के जश्न के दौरान रात में पूरे आसमान को रोशन करते हुए आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। नए साल का जश्न देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग स्काईटॉवर के आसपास जमा हो गए। नए साल 2023 के लिए टावर को नीली और बैंगनी रोशनी से सजाया गया था।

नए साल का जश्न समोआ, टोंगा और किरिबाती में 31 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा। इसके बाद 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड न्यू ईयर मनाया जाता है। न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में शाम 4:30 बजे मनाया जाता है। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे रूस के एक छोटे से इलाके को छोड़कर बाकी सात जगहों पर नए साल का स्वागत किया जाता है।

यहां सेलिब्रेशन 7:30 बजे से

समारोह 31 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में शाम 7::30 बजे, जापान, दक्षिण कोरिया में रात 8:30 बजे, चीन, फिलीपींस में रात 9:30 बजे और इंडोनेशिया, थाईलैंड में रात 12 बजे से शुरू होते हैं।

भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न

नया साल म्यांमार में रात 11 बजे, बांग्लादेश में 11:30 बजे, नेपाल में 11:45 बजे और भारत और श्रीलंका में ठीक 12 बजे मनाया जाता है। पाकिस्तान में रात एक बजे नए साल का स्वागत किया जाता है। इसके अलावा अमेरिका में 1 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से न्यू ईयर मनाया जाता है।