Sep 16, 2020
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस समय देशभर में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही है। इसी के साथ ही आज यानी गुरुवार सुबह से ही प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। इस क्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य बड़े नेता शामिल रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि, 'राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
https://twitter.com/AmitShah/status/1306401027965497344
इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए लिखा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की बधाई।https://twitter.com/RahulGandhi/status/1306407998017818624
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक ट्वीट कर लिखा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से देश को काफी फायदा हुआ है। वो लगातार गरीबों के लिए काम कर रहे हैं, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1306398439593275392
इसी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा, 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1306359828869120001
इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1306405459440463872








