Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से भरी उड़ान

image

Apr 8, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. अपने दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी. राष्ट्रपति ने यह उड़ान असम के तेजपुर एयरबेस से भरी थी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी एडवांस्ड फ्रंट फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भर चुकी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गुवाहाटी में गजराज महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच एक पवित्र रिश्ता है। जो कर्म प्रकृति और जीव-जन्तुओं के हित में हैं वे मानवता के हित में भी हैं। यह धरती माता के हित में भी है। इससे पहले उन्होंने हाथियों को खाना खिलाया और कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का आनंद लिया। राष्ट्रपति ने हाथियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, उनके गलियारों को अवरोधों से मुक्त रखने का आह्वान किया ताकि उनकी आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचीं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.